3 Feb 2026, Tue

बैकुंठपुर गरबा महोत्सव में आर.एल. मसाले और यम्मी नूडल्स का भव्य वितरण,लोगों ने सराहा

कोरिया/ नवरात्र के पावन अवसर पर रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड, बैकुंठपुर में यूनिटी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गरबा कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर श्री नरेंद्र कमर्शियल के सौजन्य से नि:शुल्क आर.एल. मसाले एवं यम्मी नूडल्स का वितरण किया गया।

श्री नरेंद्र कमर्शियल की प्रोप्राइटर श्रीमती रेनु सिंह ने अपनी सेल्स टीम के साथ हज़ारों की संख्या में मसाले एवं नूडल्स का वितरण कर उपस्थित लोगों को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। यह वितरण कार्यक्रम गरबा की शुरुआत से लेकर समापन तक चलता रहा।

बैकुंठपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने इस पहल के लिए स्पॉन्सर श्री नरेंद्र कमर्शियल, भांड़ी चौक, बैकुंठपुर की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि यह मसाला वितरण कार्यक्रम समाजसेविका श्रीमती रेनु सिंह द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर एम.डी.एच मसाले के ए.एस.एम. राजीव लाद, सीनियर एस.ओ. पंकज मंडल और एस.ओ. प्रशांत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एम.डी.एच मसाले का सैंपल वितरण किया।

श्री नरेंद्र कमर्शियल की टीम के सहयोगी शैलेन्द्र शर्मा, अनिरुद्ध साहू, भूपेंद्र शर्मा एवं पुष्पेन्दं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *