30 May 2026, Sat

शहर की शान बने सचिन गुप्ता, शानदार गायन से जीता दिल – राज्योत्सव में हुए सम्मानित

बैकुण्ठपुर / राज्योत्सव के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध गायक सचिन गुप्ता ने अपने मधुर स्वर से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत “राम आएंगे” की मनमोहक प्रस्तुति से की, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

सचिन गुप्ता के शानदार गायन को प्रशासनिक अधिकारियों और दर्शकों ने जमकर सराहा। उनकी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

लोकल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल प्रशासन की ओर से सराहनीय रही। जिला प्रशासन द्वारा सचिन गुप्ता को सम्मान पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया।

सचिन के इस सम्मान से परिवार और शहरवासी गर्व और हर्ष से झूम उठे। लोगों का कहना है कि शहर की यह आवाज़ अब दूर-दूर तक अपनी पहचान बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *