30 May 2026, Sat

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात का 133वां एपिसोड, बोले- यह जनता से जुड़ने का सशक्त मंच है

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने निज निवास लखनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।

इस दौरान पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच है।

इसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे जनता से जुड़ते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए देश की उपलब्धियों, नवाचारों और आम नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया।अंत में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी से अपील की कि वे इन प्रेरणादायक विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *