16 Jul 2026, Thu

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

बैकुंठपुर /कोरिया- जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का जन्मदिन राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, महामंत्री बृजवासी तिवारी, उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी राजवाड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदीप गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की बात कही।

इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पूर्व जिला अध्यक्ष संगीता राजवाड़े, प्रवीण भट्टाचार्य, विकास श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *