28 Nov 2026, Sat

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में गरजे चरणदास महंत, ज्योत्सना महंत और देबासिस पटनायक की मौजूदगी में भांडी-बंजारी ढांड की जन चौपाल में उठे जनता के मुद्दे

आरजू अंसारी

कोरिया/ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत 14 नवंबर 2026 को भांडी मंडल एवं बंजारी ढांड में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में AICC पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत एवं सूरज महंत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, वोट चोरी और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं हटाने में पारदर्शिता, दोहरे पंजीकरण तथा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मतदाता सूची में किए गए बदलावों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाए। संदिग्ध विसंगतियों की स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच हो तथा प्रभावित मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने और त्रुटियों में सुधार कराने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट लोकतंत्र की ताकत है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

जन चौपाल में प्रदेश की भाजपा सरकार को भी महंगाई एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरा गया। कांग्रेस नेताओं ने बिजली की बढ़ती दरों, महंगी एलपीजी गैस और राशन कार्ड में कटौती से आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और जरूरतमंद परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार को इन समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

बंजारी ढांड में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में निभाई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अशोक जायसवाल को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, मताधिकार के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए सजग रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, यवत सिंह, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, महामंत्री बृजवासी तिवारी, भूपेंद्र यादव, अजय सिंह, दीपक गुप्ता, हेमसागर यादव, मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, आशीष यादव, अजीत लकड़ा, रामकृष्ण साहू, राजू भगत, विजय सिंह, सौरभ गुप्ता, संगीता राजवाड़े, रविशंकर राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, धीरज सिंह, रियाजउद्दीन, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, अनिल जायसवाल, जागृत कुर्रे, रामायण सिंह, दिलब्धु यादव, रामकुमार यादव, आशीष डबरे, विकास शिवहरे, वसीम खान, अंकित गुप्ता, लाल दास महंत सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *