28 Nov 2026, Sat

छठ महापर्व पर अशोक जायसवाल ने श्रद्धालुओं को बांटी चाय-बिस्कुट, विभिन्न घाटों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

आरजू अंसारी

बैकुंठपुर/ लोक आस्था, सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा समाजसेवी अशोक जायसवाल ने प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छठ घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को अपने हाथों से चाय और बिस्कुट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा कर सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर अशोक जायसवाल एवं पार्षद साधना जायसवाल ने छठ घाटों का भ्रमण कर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने गढ़ेलपारा और बाजारपारा छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही शिवपुर चर्चा, खुटनपारा, रामपुर सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

अशोक जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करना ही इस पहल का उद्देश्य है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव (लल्ला), पार्षद अंकित गुप्ता (लवी), दीनू जायसवाल, जनक गुप्ता, लाल दास महंत एवं दिनेश राजवाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सेवा ही संकल्प, समाज ही परिवार की भावना के साथ आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *