30 May 2026, Sat

भाजपा में सक्रिय कद्दावर शख्सियत रविशंकर राजवाड़े बने जिला उपाध्यक्ष


बैकुंठपुर– गत दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यसमिति में रविशंकर राजवाड़े को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, पूरे जिले में इस घोषणा से खुशी की लहर है।

रविशंकर राजवाड़े 42 वर्ष तक शिक्षक के रूप में शासकीय सेवा में रहते हुए सामाजिक विकास एवं सेवा के लिए सरगुजा संभाग में विशेष स्थान बनाने वाले रविशंकर राजवाड़े की सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिका पिछले तीन दशकों से बहुत प्रभावी रही है. भाजपा से वैचारिक रूप से जुड़े होने के कारण इनका भाजपा से मजबूत लगाव दिखता था.

भाजपा के प्रति लगाव के कारण राजवाड़े को वर्ष 2002-03 में कॉंग्रेस की सरकार में कोरबा जिले में ट्रांसफर कर दिया गया था. श्री राजवाड़े सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी शख्सियतों में शामिल रहे हैं. अविभाजित सरगुजा जिले में रजवार समाज के जिला कोषाध्यक्ष 5 वर्षों तक रहे.

बैकुंठपुर क्षेत्र के रजवार समाज में 10 वर्ष तक अध्यक्ष की भूमिका में रहते हुए सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किए. रजवार समाज जिला कोरिया दो कार्यकाल जिलाध्यक्ष रहे और वर्तमान में 2020 से जिला अध्यक्ष रहते हुए इनके द्वारा कई नए कार्यक्रमों की शुरुआत की गई. जिनमें प्रमुख प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान,प्रगतिशील कृषकों का सम्मान,खिलाड़ियों एवं कलाकारों का सम्मान,रजवार समाज की जनगणना,समाज का पत्रिका प्रकाशन,महिला सम्मेलन,युवा सम्मेलन जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए.

जनजागृति में उल्लेखनीय योगदान– लंबे समय तक शिक्षक रहते हुए सभी जाति समाज में लोकप्रिय रहे श्री राजवाड़े जनजाति वर्ग में शिक्षा स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति के लिए भी कार्य किए. उन्होंने शराब,जुआ जैसी बुराइयों के विरुद्ध सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया. आज भी सभी वर्गों में इनकी खास पहचान बनी हुई है.

शासकीय सेवा के बाद से भाजपा में सक्रिय अपनी शासकीय सेवा पूर्ण करते ही श्री राजवाड़े ने भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका शुरू कर दी थी. विधानसभा चुनाव,लोकसभा चुनाव और स्थानीय चुनाव में पार्टी के लिए पूरे जिले में मजबूती से कार्य किया.

संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी
रविशंकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. गत दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यसमिति में यह बड़ी जिम्मेदारी रविशंकर राजवाड़े को मिली है.
पूरे जिले में इस घोषणा से खुशी की लहर है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश संगठन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रति आभार जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *