कोरिया/ मुंगेली में 16 से 19 सितंबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सेजस महलपारा के कक्षा नवमी की छात्रा फरहीन खान पिता वहीदुद्दीन खान ने उम्दा खेल प्रदर्शन कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ की अंडर 17 वर्ष की बालिका शतरंज टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया ।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी साथ ही विद्यालय के प्राचार्य अभय शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र पाल ने चयन पर खुशी जाहिर किया।
उल्लेखनीय है इससे पहले संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फरहीन ने पूरे संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था ,कोरिया ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि विगत दो वर्षों से हमारा संघ लगातार हमारे ज़िले के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर तथा अधिक से अधिक प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है जिसका सार्थक परिणाम आना प्रारम्भ हो गया है ।
आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की टीम में हमारे अधिक से अधिक खिलाड़ी नज़र आएंगे शतरंज संघ के शमीम ,आशीष गुप्ता , योगेश गुप्ता , संवर्त कुमार रूप ,आनंद तिवारी,अंजुम ,शगुफ्ता खानम,राजीव जायसवाल,शेषरतन जायसवाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है!
