13 Jun 2026, Sat

दुर्ग के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, 300 बोरा धान जलकर खाक “VIDEO”

दुर्ग/ जिले के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से केंद्र में रखे करीब 300 बोरा धान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दमकल विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे धान का बड़ा हिस्सा जल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों का अनुमान है कि आसपास पैरा में लगाई गई आग फैलकर धान संग्रहण केंद्र तक पहुंच गई होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने तथा आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लगभग 300 क्विंटल धान का नुकसान हुआ है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग काफी विकराल थी, जिसके कारण उसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा। कई घंटों की मशक्कत और पांच टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *