16 Jul 2026, Thu

उदयपुर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत

उदयपुर /स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में विकासखंड स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तथा अध्ययन सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।

अपने संबोधन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और इसके माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *