30 May 2026, Sat

मुख्यमंत्री साय का कड़ा रुख: लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक को निलंबित करने और एक को पद से हटाने दिए निर्देश

रायपुर / सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए दो अहम अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में शिक्षा व्यवस्था की कमजोर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री साय ने जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का बेहद खराब प्रदर्शन दर्शाता है कि शिक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक हुई है और ऐसी स्थिति को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक जवाबदेही सर्वोपरि है और सुशासन के लक्ष्य में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही और निष्क्रियता के लिए अब “शून्य सहिष्णुता” की नीति अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *