30 May 2026, Sat

चिरमिरी में बीक रहे अवैध शराब, कोयला उत्खनन और नशे के खिलाफ कांग्रेस नेता के डोमारू रेड्डी ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी/ चिरमिरी शहर के गली-मोहल्लों में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, गांजा, मिलावटी सरकारी शराब और अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर के डोमरू रेड्डी ने नगर पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डोमरु रेड्डी ने बताया कि इन दिनों चिरमिरी में स्प्रिट मिश्रित कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इस जहरीली शराब से न केवल लोग बीमार हो रहे हैं बल्कि यह समस्या समाज के लिए अभिशाप बनती जा रही है। विशेष चिंता का विषय यह है कि स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

छोटे-छोटे बच्चे अपने कपड़े या घर का सामान बेचकर 10-20 रुपये में शराब खरीदकर पी रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शासकीय शराब दुकानों में भी मिलावट हो रही है और यह कार्य शराब ठेकेदार एजेंसी और आबकारी विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। बताया गया कि शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारी मिलावटी शराब बेचकर अतिरिक्त राशि वसूलते हैं और उसे आपस में बांट लेते हैं।

साथ ही गांजा, नशीले इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कोयला उत्खनन जोरों पर है, जिससे न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि पर्यावरण और आमजन की सुरक्षा भी खतरे में है।

ज्ञापन में प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं:

● कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और दोषियों पर सख्त कार्रवाई ।
●गांजा और नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर रोक।
●शासकीय शराब दुकानों की गहन जांच और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ठोस कदम।
●अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही
सट्टा-पट्टी जैसे अवैध कार्यों को तत्काल बंद किया जाए।



डोमरु रेड्डी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द ठोस कार्रवाई नहीं करता तो कांग्रेस कार्यकर्ता जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि या तो स्थानीय स्तर की व्यवस्था इन कार्यों को संरक्षण दे रही है या फिर इन पर कार्यवाही से बच रही है। उन्होंने प्रशासन से गुप्तचर विभागों की सहायता लेकर सभी संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जाँच की मांग की है।



ज्ञापन की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को भी प्रेषित की गई:
कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़
अनुविभागीय दंडाधिकारी, चिरमिरी
नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी
थाना प्रभारी, चिरमिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *