30 May 2026, Sat

स्वतंत्रता दिवस पर कोरिया पुलिस की सराहनीय पहल – 3,75,000 रुपये के 15 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए

कोरिया/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरिया पुलिस ने एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग 3,75,000 रुपये है, को सफलतापूर्वक खोज निकालकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया।

ये मोबाइल विभिन्न नागरिकों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग समय पर ट्रेस किए गए थे।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने तकनीकी विश्लेषण, ट्रैकिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया।

आज 15 अगस्त को आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपा।

इस अवसर पर एसपी रवि कुमार कुर्रे ने कहा,कोरिया पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर है। गुमशुदा मोबाइल खोजने की यह पहल लोगों में विश्वास और पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, निरीक्षक विनोद पासवान (साइबर सेल प्रभारी) एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

कोरिया साइबर पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और तकनीकी जागरूकता अपनाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *