कोरिया/ भाजयुमो कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सक्रिय युवा नेता अंचल राजवाड़े को सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की निस्वार्थ सहायता के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा “गुड सेमेरिटन सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान जिला प्रशासन कोरिया के तत्वावधान में मानस भवन, बैकुंठपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंचल राजवाड़े को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि अंचल राजवाड़े क्षेत्र में किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस थाना को सूचित करने, घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने तथा उनके त्वरित उपचार की व्यवस्था कराने में हमेशा सक्रिय रहते हैं।
उनके इसी मानवीय और सामाजिक दायित्व के निर्वहन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
