30 May 2026, Sat

कोरिया जिले में शतरंज की सौगात, राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शतरंज संघ ने बांटे निःशुल्क इंटरनेशनल चेस सेट

कोरिया/ विश्व स्तर पर शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘द गिफ्ट ऑफ चेस ऑर्गेनाइजेशन (USA)’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले चेस सेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला जेल बैकुंठपुर में कैदियों के मानसिक विकास के लिए 10 इंटरनेशनल शतरंज सेट वितरित किए गए। कार्यक्रम जेल अधीक्षक शेख आबिद रजा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इसके अलावा बालगृह बैकुंठपुर के बच्चों को भी 5 इंटरनेशनल चेस सेट वितरित किए गए, जिसमें अधीक्षक चंद्रवेश सिसोदिया मौजूद रहे। इस अवसर पर कोरिया जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं सचिव अब्दुल शमीम भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन के महासचिव विनोद कुमार राठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य बौद्धिक विकास, एकाग्रता और खेल भावना को बढ़ावा देना है, जिससे बच्चों और कैदियों में विभिन्न प्रकार के कौशल का विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *