30 May 2026, Sat

भूपेश बघेल समेत 3 कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि केस, असम CM का बड़ा एक्शन

रायपुर / असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ ₹500 करोड़ के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि तीनों नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और उनकी छवि खराब करने वाले आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि 4 फरवरी को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के परिवार ने राज्य में करीब 12,000 बीघा यानी लगभग 3,960 एकड़ जमीन पर कब्जा किया है। इन आरोपों के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। हाल के दिनों में धार्मिक आधार पर अलगाव जैसी व्यवस्था की बात कहने को लेकर पहले ही आलोचना झेल चुके मुख्यमंत्री शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DUk6RidEnTL/?igsh=YjI2dXRhY2pvdDJn

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह इन आरोपों को लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं, गौरव गोगोई ने पलटवार करते हुए कहा कि शर्मा की प्रतिक्रिया से साफ है कि वह घबराए हुए हैं। उन्होंने X पर लिखा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो अदालत में जनता के सामने इन आरोपों का जवाब दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *