16 Jul 2026, Thu

रायपुर के राजवीर सिंह छाबड़ा बने राष्ट्रीय गतका रेफरी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बनाते हुए रायपुर के राष्ट्रीय गतका खिलाड़ी राजवीर सिंह छाबड़ा का चयन राष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) के रूप में हुआ है। उन्होंने श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित नेशनल गतका रेफरी कोर्स में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ से केवल तीन प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिनमें रायपुर के राजवीर सिंह छाबड़ा, महासमुंद के नीलम सिन्हा एवं बलौदाबाजार के अविनाश जायसवाल शामिल रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गतका खेल की तकनीकी बारीकियों, प्रतियोगिता संचालन, नियमावली एवं राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी की भूमिका से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी चयनित प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर द गतका एसोसिएशन के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ शासन राज्य अल्पसंख्यक आयोग (राज्यमंत्री दर्जा) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने राजवीर सिंह छाबड़ा सहित सभी चयनित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में गतका खेल के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।

द गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सिमरन सिंह, सचिव ख्वाजा अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजवीर सिंह छाबड़ा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से प्रदेश के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ में गतका खेल को नई दिशा एवं ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *