आरजू अंसारी
कोरिया/ पटना। श्री श्री 109 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मध्य नगरी पटना द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष गायत्री सिंह, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, पार्षद रेखा वर्मा, नगर पंचायत पटना के उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस दौरान अमित सिंह, सुनील सिंह मंडल उपाध्यक्ष, प्रियंका कुसुम सोनी, अमित जायसवाल, गौरव सिंह पार्षद, परेश सिंह पार्षद, अमन देवांगन, शंकर देवांगन, सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री, राधा सोनी, वसीम खान एवं पत्रकार लाल दास महंत सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
