28 Nov 2026, Sat

वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए कोरिया के कांग्रेसी कार्यकर्ता

आरजू अंसारी

कोरिया/ दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के भी शामिल होने की बात कही गई है।

दिल्ली रवाना होने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वे लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ दिल्ली जा रहे हैं।

वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य साथियों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यप्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल स्वतंत्र महोबिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बैकुंठपुर ग्रामीण बिहारी लाल राजवाड़े, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष कोरिया विजय सिंह, शीतल सिंह, दिलबंधु यादव, संतोष सिंह लालू, मंडल अध्यक्ष बड़गांव रामसाय सोरी, मंडल अध्यक्ष बंजारीडांड बसंत सिंह पोया, मंडल अध्यक्ष ओड़गी, मंडल अध्यक्ष भांडी, राजू भगत, पार्षद वाशिम खान, ब्लॉक किसान कांग्रेस सचिव रामकुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रामकुमार यादव, निखिल कुमार कुशवाहा, पत्रकार लाल दास महंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *