28 Nov 2026, Sat

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की गांवों में दस्तक, अशोक जायसवाल ने जन चौपाल में उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

आरजू अंसारी

बैकुंठपुर/ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कोरिया जिले के डकईपारा, खैरी पटना एवं राजापारा रनई में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों, मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के महत्व की जानकारी दी गई।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के अधिकार की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरूकता जरूरी है। इस अवसर पर अभियान के पैम्फलेट ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए और कथित वोट चोरी के खिलाफ जन-जन तक अभियान की बात पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, प्रभारी दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संतोष सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष आस्तिक शुक्ला उर्फ लड्डू, जनपद सदस्य राजू साहू, प्रभारी रामकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *