16 Jul 2026, Thu

श्रीराम मंदिर अयोध्या मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल, बैकुंठपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता

बैकुंठपुर / कोरिया- श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार 13 जुलाई को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि विरोध प्रदर्शन दोपहर 2 बजे राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की राशि और वित्तीय व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों में सामने आई कथित अनियमितताओं के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कोरिया जिले के सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

आप सभी कांग्रेसजन से आग्रह है कि अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *