28 Nov 2026, Sat

आनी में धूमधाम से मना कर्मा पर्व, मुख्य अतिथि अशोक जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

कोरिया/ ग्राम पंचायत आनी रीता परिसर में छत्तीसगढ़ आदि उरांव समाज जिला कोरिया के तत्वावधान में कर्मा पर्व एवं दशई उरांव कर्मा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल शामिल हुए। आयोजक समिति के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर एवं बैज लगाकर उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में पारंपरिक लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और ग्रामीणों के उत्साह की शानदार झलक देखने को मिली। कर्मा पर्व के अवसर पर प्रतिभागियों ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, पूर्व उपसरपंच दिल बंधु यादव, भाड़ी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजू भगत, जनपद सदस्य गणेश राजवाड़े, आनी सरपंच मनमत मूलचंद, पत्रकार लाल दास महंत, योगेश आनंद (पंच, आनी), दीतेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ आदि उरांव समाज, जिला कोरिया, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *