28 Nov 2026, Sat

चिरमी में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की धूम, मुख्य अतिथि अशोक जायसवाल की मौजूदगी में झूम उठे हजारों दर्शक

आरजू अंसारी

कोरिया/चिरमी। ग्राम चिरमी में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच ग्राम कुदरी ‘धरती के फूल’ की ओर से शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक जायसवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने बैच लगाकर अशोक जायसवाल का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सपेरा बाबू फेम लोक गायक संजीवन टांडिया ने अपने छत्तीसगढ़ी गीतों से समां बांधा, वहीं लोक गायिका इमली टांडिया ने अपनी शानदार गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, जिला पंचायत सदस्य सुषमा कोराम, उर्मिला आरमो, मंडल अध्यक्ष भाड़ी राजू भगत, गदबदी के सरपंच संतोष सिंह, गणेशपुर के मंडल अध्यक्ष बसंत सिंह तथा पत्रकार लाल दास महंत उर्फ कल्ला सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के साथ हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और संगीत का उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *