आरजू अंसारी
कोरिया/ भारतीय पनिका समाज जिला कोरिया, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 11 नवंबर 2026 को मन्नत मैरिज गार्डन, खांडा, बैकुंठपुर में संभाग स्तरीय महासभा का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी एवं स्वजातीय जन बड़ी संख्या में शामिल हुए। महासभा में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
महासभा में संभागीय पदाधिकारियों द्वारा समाज के लिए तैयार की गई सामाजिक नियमावली का विमोचन किया गया। इस नियमावली के माध्यम से सामाजिक संस्कारों, परंपराओं एवं समाजहित से जुड़े विषयों को व्यवस्थित करने की पहल की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 दिसंबर 2026 को पनिका समाज द्वारा काला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आरक्षण की मांग को लेकर सामूहिक ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरगुजा संभाग के सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर एवं एमसीबी जिले के समाजजन एक बैनर तले एकजुट होकर महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही अनुसूचित जनजाति आरक्षण की मांग को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखा जाएगा।
इसके साथ ही आगामी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की बैठक सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में आयोजित कराने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इस संबंध में आवश्यक तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा हुई। महासभा में उपस्थित समाजजनों ने सामाजिक एकता बनाए रखने, संगठन को मजबूत करने और समाज के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बलरामपुर से सुंदरलाल राही, राजकुमार दयाल, ललित दास, चेतनमल पड़वार, महावीर पड़वार एवं अनिल कुमार सहित सरगुजा जिले से बृजलाल मानिकपुरी, अमर दास मानिकपुरी, सदानंद महंत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सूरजपुर जिले से शिवशंकर गोयन, बिहारी लाल कुलदीप, लखन दास, सुमंत, रामजीत राम, जनार्दन टांडिया, अजय कुमार सहित समाज के सदस्य शामिल हुए।
एमसीबी जिले से हेमलाल पनिका, बलदेव दास, इदू पनेरिया, संतोष पड़वार, कैलाश दास, विनेश्वर पड़वार, हीरालाल, विकास कुमार, बच्चा लाल, शिवशंकर गोयन, रामबहोर सरिया एवं राम प्रकाश सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोरिया जिले से राजाराम जांता, बाबूलाल गोयन, रामलाल टांडिया, विजेंद्र मानिकपुरी, चंद्रिका प्रसाद, मनराखन, मनीलाल मानिकपुरी, उदित राम, प्रकाश देवांगन, हरिश्चंद्र मुंगरी, उमाशंकर बंटी, उमेश कुमार, छत्रपाल सहित युवा एवं महिला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला समिति की ओर से बबीता ग्वाले, अनीता पुरी, हीराकाली सहित अन्य सदस्य शामिल हुईं।

इसके अलावा विभिन्न ब्लॉक एवं इकाई स्तर के पदाधिकारी और सदस्य भी महासभा में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी लाल दास महंत सहित भारी संख्या में भारतीय पनिका समाज के स्वजातीय जनों की उपस्थिति रही। अंत में समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

