30 May 2026, Sat

रजवार समाज क्षेत्रीय समिति, बैकुंठपुर की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

बैठक में क्षेत्र अंतर्गत 38 ग्राम समितियों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में मुख्य रूप से सभी ग्राम समितियों के पंजी संधारण एवं ग्राम समिति का बैंक खाता खुलवाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एक माह के भीतर सभी ग्राम समितियाँ अपने-अपने नजदीकी बैंक में खाता खुलवाना सुनिश्चित करेंगी।

इसके साथ ही, समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों की सूची का सर्वेक्षण कर उसे दस दिवस के भीतर क्षेत्रीय समिति में अद्यतन रूप से प्रस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष – सुखलाल राजवाड़े, श्रीमती रामबाई राजवाड़े संरक्षक – बहोरन राम राजवाड़े, श्रीमती प्रमिला राजवाड़े सह सचिव – तुलाराम राजवाड़े कोषाध्यक्ष – रूप नारायण राजवाड़े उपकोषाध्यक्ष – सुरेन्द्र राजवाड़े संचालक – विश्वनाथ राजवाड़े पूर्व कोषाध्यक्ष – बाबूलाल राजवाड़े निरीक्षक – नेतलाल राजवाड़े सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं क्षेत्र की समस्त ग्राम समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ग्राम समितियों को ग्राम सभा कार्यवाही पंजी, कैश बुक पंजी, क्षेत्रीय समिति पदाधिकारियों की सूची एवं ग्राम समिति पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात बैठक का विधिवत समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *