30 May 2026, Sat

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल को पश्चिम बंगाल चुनाव की मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन में खुशी

कोरिया/ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल को प्रदेश संगठन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से संगठनात्मक दायित्व निभा चुके श्री जायसवाल को चुनाव संचालन का व्यापक अनुभव है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अपने जिला अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान पार्टी को स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों में उल्लेखनीय सफलता मिली थी। संगठन का मानना है कि पश्चिम बंगाल में जिन क्षेत्रों में उन्हें कार्य सौंपा जाएगा, वहां पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने श्री जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय बताया है। वहीं जिले भर के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *