बिलासपुर/ HDFC बैंक परिवर्तन एवं अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कौशल विकास केंद्र, कोनी में सहायक इलेक्ट्रीशियन (EEV), रिटेल सेल्स एसोसिएट (RSA) एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) के नए बैच का आज शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर HDFC बैंक के क्लस्टर हेड सुदर्शन मोहंती की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया और उसकी व्यवस्थाओं की सराहना की।

कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षण केंद्र में प्लेसमेंट सेल की स्थापना के लिए निर्देश दिए गए तथा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

HDFC परिवर्तन केंद्र के माध्यम से अब तक कुल 1460 लोगों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिनमें से 974 प्रशिक्षार्थियों को सफलतापूर्वक रोजगार से जोड़ा जा चुका है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर HDFC बैंक से सत्यजीत (ब्रांच मैनेजर, सरकंडा) एवं सुश्री यशोधरा तिवारी (एरिया हेड, गवर्नमेंट बिजनेस) द्वारा कलेक्टर एवं सीईओ को आभार ज्ञापित किया गया।
