30 May 2026, Sat

भगवान श्री राम के आदर्श मूल्यों को आत्मसात करें – जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

बैकुण्ठपुर – विकासखण्ड सोनहत मुख्यालय स्थित ग्राम घुघरा में श्री रामचरित मानस गायन वादन महासम्मेलन त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीराम चरित मानस गायन वादन महासम्मेलन का आयोजन 28 मई से 30 मई तक ग्राम पंचायत घुघरा में होगा, इस सम्मेलन में 108 मंडलियों ने पंजीयन कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, वरिष्ठ नेता सुभाष जायसवाल, मंडल महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज साहू, महामंत्री सुरेश राजवाड़े, उप सरपंच रामभजन राजवाड़े, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, राज कुमार राजवाड़े, अरिवंद राजवाड़े, चिराग तिवारी के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। आयोजन समिति ने अतिथियों को चंदन व बैच लगाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि, भगवान श्री राम का आदर्श चरित्र जन जन के लिए अनुकरणीय है, यदि सभी घर परिवार और समाज के लोगो को भगवान श्री राम के आदर्श मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए, तभी मनुष्य जीवन में कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। हर घर में नई पीढ़ी को श्रीराम चरित मानस की कथा नित्य पढ़नी चाहिए।

श्री रामचरित मानस गायन वादन महासम्मेलन में ग्रामो से पधारे मंडलियों ने समिति द्वारा दिए गए दोहा का गायन वादन पर अपनी कला का उत्तम प्रदर्शन किया तथा दोहा चौपाई का भावार्थ भी बताकर भजन गाकर अंक बटोरे। सभी विधाओं के लिए अलग-अलग अंक दिए जाने का प्रावधान है, जैसे वंदना, वेशभूषा, चौपाई पाठन, भावार्थ, भजन, प्रश्नकाल, सभी हेतु अलग-अलग अंक निर्धारित हैं सभी मंडलिया प्रभु श्रीराम के चरित्र का सुंदर वर्णन कर कार्यक्रम में सहभगिता बनाए हुए है।

कार्यक्रम में बालक बालिका मंडली ने भी सहभागिता की है बच्चों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति गायन, वंदना, भजन चौपाई पाठन भावार्थ और प्रश्नोउत्तरी के उत्तर में अपना उत्तम प्रदर्शन दिया जिसे सुनकर श्रोतागण काफी आनंदित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति संरक्षक मनसाय राजवाड़े, अध्यक्ष महेन्द्र राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, चंचल राजवाड़े, कृष्णचंद सारथी, भरत लाल राजवाड़े, रमेश राजवाड़े, लालमान राजवाड़े, अनिल राजवाड़े, सुनील राजवाड़े, मोतीलाल राजवाड़े, दयाराम, परस लाल, मेहीलाल राजवाड़े, जगत राजवाड़े, दयाशंकर, महेन्द्र राजवाड़े, रजमन राम, सुरेश राजवाड़े, गिरधारी गरुण, सुकुल नागवंशी, सुरेन्द्र राजवाड़े, टेक लाल, सुरेश एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *