30 May 2026, Sat

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के साथ थाना जनकपुर थाना प्रभारी एवं वन विभाग की संयुक्त की गई बैठक

MCB/एमसीबी जिले के नगरपंचायत जनकपुर में आज जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे,एवं वन विभाग के तीनों रेंज के रेंजर चरणकेश्वर सिंह जनकपुर रेंज, कुंवारपुर रेंज के भूपेंद्र यादव,एवम बहरसी के इंद्रभान पटेल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के साथ गौ रक्षा के लिए आवश्यक बैठक किया गया।

जिसमें पुलिस एवं वन विभाग के साथ सामंजस्य बैठा कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया गया बजरंग दल एवम विश्व हिंदू परिषद के द्वरा गौ तस्करी नशीली वस्तुओं को रोकने के लिए आवश्यक विषयों पर निर्णय लिया गया।

नगरपंचायत जनकपुर के थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने इस बैठक में कई मुद्दों के बारे मे चर्चा की और बतया उच्चधिकारियों के दिशा निर्देश से यह संयुक्त बैठक रखी गयी जनकपुर थान सरहदी क्षेत्र है यह मध्य प्रदेश सीमा से लगा हुआ है यहां ऐसी बहुत शिकायतें रहीं हला की पूर्व के अधिकारी बहुत अच्छी कार्यवाही की है जिसके वजह से अंकुस लगा हुआ है गौतस्कर एवम मवेशी तस्करों के ऊपर यह अंकुश इसी तरह लग रहे इस कारण वरिष्ट अधिकारियों के दिशानिर्देश हुआ था ।

जिसके तहत वन विभाग,गौ रक्षक दल के लोग एवम जो गौ वंश रक्षा की जो संस्थाएं हैं उनके सारे लोग आज वन निरीक्षण कुटीर में सारे लोग मिलकर एक बैठक रखी गई थी की सारे लोग मिलकर उन तस्करों पर अंकुश लगा सके और समय आने पर अच्छी कार्यवाही कर सकें एक दूसरे को फोन नम्बर सेयर गया है ।

समस्याएं आने पर एक दूसरे को समस्याएं सेयर करना है प्रभावी ढंग से पुलिस किस तरह कार्यवाही करे इसके लिये योजना बनाए हैं योजना बना कर इस पर क्रियान्वन करना है इस सम्बंध में बैठक रखी गयी थी दूसरी बात साइबर फ्राड के बारे जागरूक करने के लिये गौ रक्षक एवम वन विभाग के माध्यम से दूर दूर तक यह बात जानी चाहिये दूर दूरस्थ जंगली क्षेत्र में रहने वाले इस साइबर फ्राड में न फाँसे,तीसर ट्राफिक के बारे में लोगो ने बतायी की इस पर प्रभावी कार्यवाही की आवश्यक्ता है ।

जिस पर हम लगातार मीटिंग कर रहें हैं चार पांच मीटिंग हो चुकी है हम लोगो को समझा रहे हैं आज यह पांचवी मीटिंग है हम जनता के सम्पर्क में रहें और जनता जनता की समस्या सुन कर पुलिस किस ढंग निराकरण कर सकती है वरिष्ट अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यह बैठक रखी गयी है।आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल,गौ रक्षा विभाग,अखाड़ा प्रमुख एवम वन विभाग एवम पुलिस विभाग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *