28 Nov 2026, Sat

बैकुंठपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल की शुरुआत, कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की रक्षा का किया आह्वान

आरजू अंसारी

कोरिया/ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत बैकुंठपुर शहर में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 चेर में आयोजित इस जन चौपाल में नागरिकों को अभियान के उद्देश्यों, मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने अपने विचार रखे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। अभियान के तहत उपस्थित ग्रामीणों को पैम्फलेट वितरित किए गए और कथित वोट चोरी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

जन चौपाल में कांग्रेस महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आशीष यादव लल्ला, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय सिंह, रियाजउद्दीन, धीरज सिंह, रामायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह, पार्षद अंकित गुप्ता एवं ललिता सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *