28 Nov 2026, Sat

22 नवंबर को रायपुर आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, बाइक रैली से होगा भव्य स्वागत

आरजू अंसारी

रायपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर 22 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर रात्रि 9 बजे पहुंचने के बाद वे प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। इसके पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया जाएगा। रैली के दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक और राम मंदिर में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रात्रि विश्राम बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में होगा।

डॉ. जोशी 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे साइंस कॉलेज रायपुर में खेल गतिविधियों में शामिल होंगे और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे अग्रसेन भवन में आयोजित युवती संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू होंगे।

शाम 4 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे। इसमें विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि, युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य क्षेत्रों के युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क कार्यक्रम के तहत रायपुर के भाठागांव स्थित मोहित सोनी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 एवं 23 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *