आरजू अंसारी
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन के दौरान नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित मामलों के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस पहल के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
